* लाखन सिंह टनवाल महामंत्री, भारत सिंह जलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत हुए
राजकुमार केसरवानी/हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को अपनी गरम पानी इकाई का विधिवत गठन करते हुए पुष्कर सिंह पनोरा को अध्यक्ष, लाखन सिंह टनवाल को महामंत्री, भरत सिंह जलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित किया है।
प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने गरमपानी इकाई की विधिवत घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,आजीवन सदस्य पंकज सुयाल,रवि गुप्ता,कार्यालय प्रभारी रजत पंत, बेताल घाट इकाई अध्यक्ष तारा सिंह भंडारी,मनोज नैनवाल,राजेंद्र सिंह रावत,कन्नू गोस्वामी,पिंकी आर्या,इंदर सिंह रमोला, रीना राठौर,आदि लोग उपस्थित थे।
मनोनीत अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने संगठन का आभार प्रकट करते हुए शीघ्र गरम पानी इकाई की कार्यकारणी करने की बात कही।

