देहरादून। प्रदेश में आज 31 जुलाई तक होने वाले तबादलो की तिथि को एक बार फ़िर से बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद कई अधिकारियो ने चैन की सांस ली। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद शासन ने यह फैसला लिया है। शासन द्वारा 31 जुलाई की जगह अब 31 अगस्त तक सत्र बढ़ा दिया है।
जबकि कई विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर ट्रांसफर होने बाकि है। पूर्व में प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता प्रभावी होने के कारण शासन ने स्थानांतरण की समय सीमा को आगे बढ़ाते हुए 10 जुलाई तक किया था। इसके बाद दूसरी बार स्थानांतरण के लिए समय सीमा को बढ़ाते हुए 31 जुलाई कर दिया गया था। अब मानसून और प्रदेश में आपदा को देखते हुए एक महीना और बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब 31 अगस्त तक तबदला सत्र बढ़ा दिया गया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गए है।

