देहरादून। आग उगलती गर्मी उत्तराखंड के जंगलों के लिए भारी पड़ रही है। वहीं सोमवार को गढ़वाल मंडल के अलग-अलग हिस्सों में जंगल में आग लगने की 23 घटनाएं हुई।
वहीं जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। कुमाऊ मंडल में वनाग्नि की एक भी घटना सामने नहीं आई है। सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की एक घटना हुई हैं। अब तक राज्य में वनाग्नि की 1121 घटनाएं हो चुकी हैं जिससे 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

