पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का कोटद्वार दौरा, क्षेत्र में किया जनसंपर्क

पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का कोटद्वार दौरा, क्षेत्र में किया जनसंपर्क

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मोर्चा संभाल लिया है। अनिल बलूनी इन दिनों पौड़ी दौरे पर हैं।
मंगलवार को अनिल बलूनी ने कोटद्वार में खोह नदी के तट पर सिद्धों के डांडा में विराजित भगवान सिद्धबली के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर बलूनी ने भगवान सिद्धबली का आशीर्वाद लिया।


अनिल बलूनी ने भगवान के दर्शन कर कहा कि भक्तों की हर इच्छा को पूरा करने वाले बाबा सिद्धबली से सबके कल्याण की कामना की। इस दौरान बलूनी ने सिद्ध पीठ के महंत दिलीप रावत  विधायक लैंसडाउन से भी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।

भगवान सिद्धबली के दर्शन कर अनिल बलूनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा बाजार पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने लोगों से जनसंपर्क किया।
इस दौरान अनिल बलूनी साथ स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट, जिला अध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र सिंह रावत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बलूनी ने कहा कि मोदी की गारंटी का विश्वास है कि जनता उत्तराखंड से पांच कमल प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करेगी।
बलूनी ने कालू डांडा नाम से प्रसिद्ध लैंसडाउन में जनसंपर्क किया। बलूनी ने कहा ब्रिटिश कालीन छावनी क्षेत्र लैंसडाउन हमारे गौरवशाली गढ़वाल रेजीमेंट का सेंटर भी है।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड