दुखद खबर: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत

दुखद खबर: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। आज रविवार सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए। जिसके लिए रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। 8 घायल और तीन लोगो की मौके पर निधन होने की खबर प्राप्त हुई हैं।

 जानकारी के अनुसार अचानक हुए भूस्खलन से सड़क पर मलबा गिरने और उसने कुछ लोगो के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह भंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे व अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हुआ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी,जिनके शवों को SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण इस प्रकार है…

1. नाम -किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र उम्र 31 वर्ष साथ मे निखिल निम्बाजी

2. नाम -सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र जालना जिला साथ मे प्रमोद महादेव

3. नाम – अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड