उत्तराखंड: कांग्रेस जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा दीपावली के बाद

उत्तराखंड: कांग्रेस जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा दीपावली के बाद

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के 28 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा दीपावली के बाद की जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद नामों की सूची तैयार कर ली है। संगठन सृजन कार्यक्रम के बाद से कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर हाईकमान ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी के बाद नाम करीब-करीब फाइनल कर लिए हैं, जिनकी घोषणा दीवाली के बाद की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विचारों के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए एक समग्र और सर्वमान्य संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड