वन विभाग की टीम ने 9 नग कांजल के कटोरों के साथ तस्कर दबोचा

वन विभाग की टीम ने 9 नग कांजल के कटोरों के साथ तस्कर दबोचा

बड़कोट। वन विभाग की टीम ने शनिवार को 9 नग कांजल के कटोरों के साथ एक तस्कर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
बता दें कि प्रभागीय वनाधिकारी  डॉ अभिलाषा सिंह ने जब से अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट का चार्ज संभाला है। तब लगातार वन तस्करों पर नकेल कसती ही जा रही है।

इसी क्रम में शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने करीब 5:30 बजे रेंज के नंद गांव बीट के अन्तर्गत स्यालना-भन्साड़ी मोटर मार्ग पर हिसे वुड़टुप तामांग निवासी ग्राम तागंदिल, हेत्का- 05, नेपाल को संदिग्ध पाते तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपिं के कब्जे से 09 नग कांजल के कटोरे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

रेंजर रवांई रेंज शेखर राणा ने बताया है कि कांजल वृक्ष (Acer acuminatum) के कटोरों का वन तस्कर उच्च हिमालयी क्षेत्रों से अवैध रूप से तस्करी कर बाजार में उच्च मूल्य पर बेचतें हैं। जिनका उपयोग अंतराष्ट्रीय बाजार में कटोरे, दिये जैसे अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बनाने में किया जाता है।
इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम के वन दरोगा भवान विकास कुमार एवं वन बीट अधिकारी विनोद सिंह रावत, मनोज चमोली, दैनिक श्रमिक उदय भानू, विजय एवं वाहन चालक हुकम सिंह राणा रहे।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड