सतपुली नगर पालिका के अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार छीने जाने की धीरेंद्र प्रताप ने की आलोचना

सतपुली नगर पालिका के अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार छीने जाने की धीरेंद्र प्रताप ने की आलोचना

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गढ़वाल कांग्रेस के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने सतपुली नगर पालिका के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के वित्तीय अधिकार छीने जाने की कड़ी आलोचना की है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि क्योंकि जितेन्द्र चौहान कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं इसी लिए उन्हें बली का बकरा बनाया गया है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मामला कोर्ट में उठाया जाएगा और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने जितेन्द्र चौहान को कांग्रेस का निष्ठामन और जनता का ईमानदार नेता बताया और कहा कि इस मामले में वे चमक कर निकलेंगे और उनकी छवि पर चार चांद लगेंगे।। उन्होंने जितेंद्र चौहान को अपने स्वर्गीय पिता सुंदर सिंह चौहान का लायक पिता का लायक बेटा बताया।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड