मदरसों की छुट्टियों पर कांग्रेसी आपत्तियों से पुनः मुस्लिम प्रेम उजागर : चमोली

मदरसों की छुट्टियों पर कांग्रेसी आपत्तियों से पुनः मुस्लिम प्रेम उजागर : चमोली

देहरादून। भाजपा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी बंद होने पर कांग्रेसी आपत्तियां को उनका मुस्लिम प्रेम बताया है। साथ ही इन्वेस्टमेंट के आरोपों पर तंज कसा कि जनता के साथ कांग्रेस भी 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग को अनुभव कर रही है, लेकिन चुनाव के चलते स्वीकार नहीं सकती।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द होने पर कांग्रेसी आपत्तियों का जवाब देते हुए कहा कि इसको बदली हुई व्यवस्था के रूप में देखना चाहिए। क्योंकि मदरसा बोर्ड को समाप्त करने के बाद इनको शिक्षा प्राधिकरण से जोड़ दिया गया है। ऐसे में जो मानक हमारे शिक्षा विभाग के हैं वही इन पर अब लागू हो गए हैं। उन मानकों में कोई भी अलग से इस तरह छुट्टी देने का प्रावधान नहीं है, लिहाजा शुक्रवार की अलग से छुट्टी सामान्य स्कूलों में अमान्य है। जहां तक कांग्रेसी आरोप है हिंदू मुस्लिम राजनीति का तो इससे तो एक बार फिर कांग्रेस का ही मुस्लिम प्रेम उजागर हुआ है। ये सच है कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीग कांग्रेस बन गई है, उनके वोट बैंक के बगैर कांग्रेस पार्टी जी नहीं सकती है। तेलंगाना के कांग्रेसी सीएम को तो सबने सुना ही होगा, जो कहते हैं कि कांग्रेस मतलब मुस्लिम और मुस्लिम मतलब कांग्रेस। ऐसे में उस मुद्दे पर कांग्रेस के लिए बचा कुछ नहीं है, वो वही दोहरा रही है जो आज तक करती आई है।

वहीं इन्वेस्टमेंट को लेकर कांग्रेसी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि की ग्राउंडिंग होना कोई सामान्य बात नहीं है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, कांग्रेस अपनी सरकार में तो इतना सोच भी नहीं सकती है। इन अभूतपूर्व उपलब्धियों से ही कहीं न कहीं कांग्रेस परेशान है। उनको लग रहा है कि आगे की राह इतनी आसान नहीं है, क्योंकि भाजपा सरकार में तमाम बड़े काम हुए हैं, जिनमें इन्वेस्टर समिट भी अपने आप में एक बड़ा इवेंट था। चूंकि चुनाव का वर्ष है तो कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी के कामों का विरोध करना ही है। उसके अलावा दूसरा कोई कारण नहीं है आलोचना का, क्योंकि वह भी समझते हैं कि काम ठीक हुआ है और उसके माध्यम से तमाम लोगों को रोज़गार का अवसर भी मिल रहा है, व्यवसाय का अवसर मिल रहा है। यह कांग्रेस भी जानती है लेकिन वह स्वीकार नहीं सकती क्योंकि चुनाव सामने है। लेकिन जनता सब देख रही है और अनुभव कर रही है, परिणाम स्वरूप प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक का लगना तय है।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड