नई दिल्ली/देहरादून। आज दिल्ली में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता व देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं चकराता विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सेलजा, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा CWC सदस्य गुरदीप सप्पल उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने रामशरण नौटियाल को कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आपके अनुभव और सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। आपके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।



