देहरादून। लोकसभा चुनाव सर पर है और कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तराखंड कांग्रेस क़ो आज बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अशोक वर्मा ने कहा कि 44 वर्ष तक कांग्रेस में रहने के पश्चात में आज दिनांक 25.02.2024 को मै व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूँ।


