रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से आज में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।
हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले हेली की आपातकालीन लैंडिंग के संबंध में।
केदारनाथ जी.
पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण लगभग 0705 बजे श्री केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट श्री कल्पेश के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
l.जानकारी के लिए पी.एस.ई. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रूद्रप्रयाग

