भाजपा ने सख्त भू कानून और हजारों एकड़ जमीन बचाई : चौहान

भाजपा ने सख्त भू कानून और हजारों एकड़ जमीन बचाई : चौहान

 देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भूमाफिया संस्कृति पैदा करने और उसे पालने पोसने का काम कांग्रेस की सरकारों में किया गया है।

चौहान ने कहा, भाजपा की सरकारों ने तो सख्त भू कानून लागू किया एवं अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई कर हजारों एकड़ जमीनों को बचाया है। कांग्रेस की सरकार में भूमि खरीद के अवैध तरीकों को करोबार बनाने से लेकर घोटालों के दर्जनों बड़े प्रकरण इनकी सरकारों में सामने आए, कांग्रेस ने प्रदेश की जमीं को कौड़ियों के भाव बेचने का काम किया है। दरअसल कांग्रेस की मंशा सिर्फ झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को भ्रमित करना और प्रदेश में हो रहे निवेश, बढ़ते रोजगार के अवसरों और पर्यटन आदि विकास के कामों को बाधित एवं बदनाम करने की है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मंशा, प्रदेश में हो रहे निवेश, बढ़ते रोजगार के अवसरों और विकास के कामों को बाधित एवं बदनाम करने की है।

वहीं कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री धामी ने सख्त भू-कानून लेकर आई और आज भी जिस भू-कानून की बड़ी चर्चा होती है वो खंडूड़ी के मुख्यमंत्री काल में आया था। आज फिर धामी सरकार में हम लोग एक नया भू-कानून लेकर आए और उसमें हम लोगों ने काफी सख्ती के साथ जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का प्रयास किया है। इसी तरह प्रदेश में धार्मिक गतिविधियों के नाम पर अवैध तरीके से कब्जाई 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि को भी हमारी ही सरकार ने मुक्त करने का कार्य किया है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में 80 एकड़ भूमि रेलवे की मुक्त करने की प्रक्रिया में भी हमारी ही सरकार निर्णायक रूप से आगे बढ़ रही है।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड