जातीय विद्वेष फैलाकर देवभूमि का माहौल खराब करना चाहती है कांग्रेस: भाजपा

जातीय विद्वेष फैलाकर देवभूमि का माहौल खराब करना चाहती है कांग्रेस: भाजपा

* कांग्रेस की भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ झूठी शिकायत से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश : परिहार

* लगातार तीसरी हार सामने देख, देवभूमि को जातियों में बांटने पर तुली कांग्रेस : परिहार

* विभाजनकारी एजेंडे पर उतरी कांग्रेस, राष्ट्रीय अध्यक्ष तक को झूठे नैरेटिव में शामिल करना शर्मनाक

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर हल्द्वानी प्रकरण को लेकर प्रदेश का माहौल खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस झूठा जातीय विद्वेष पैदा कर देवभूमि उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबदस्त आक्रोश है कि बेशक कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बेवजह झूठे नेरेटिव में घसीटे, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर झूठे आरोप नाकाबिले बर्दाश्त हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के खिलाफ की गई शिकायतें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और यह केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने का एक स्टंट मात्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब जातीय अपमान की कोई घटना या ऐसे प्रयोजन का यज्ञ हुआ ही नहीं, तो ऐसे में कांग्रेस का अपनी तुच्छ राजनीति के लिए देवभूमि की छवि खराब करना बेहद शर्मनाक है।

परिहार ने कहा कि लगातार दो चुनाव हार चुकी कांग्रेस सही मायने में हर मुद्दे पर 1937 के विभाजनकारी एजेंडे पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कभी भी जातीय भेदभाव या विद्वेष का माहौल नहीं रहा है और न ही राज्य के लोगों में ऐसी कोई धारणा रही है। लेकिन कांग्रेस को आगामी चुनावों में अपनी तीसरी हार निश्चित दिख रही है, इसलिए वह प्रदेश की छवि की परवाह किए बिना समाज को जातियों में बांटने का षड्यंत्र रच रही है।

प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक स्तर इतना गिर चुका है कि वे अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस झूठे और समाज-विरोधी नैरेटिव में सहभागी बना रहे हैं। बिना वजह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इस विवाद में घसीटने से भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।

वहीं दोहराया कि देवभूमि की जनता, राज्य का माहौल और छवि खराब करने की इस राजनीति को अच्छी तरह से समझती है। लिहाजा प्रदेशवासियों के सहयोग व समर्थन से भाजपा, ऐसी किसी कांग्रेसी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड