बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लेते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत को पार्टी का नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि पौड़ी सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तीरथ सिंह रावत का नाम 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में शामिल है। उनके अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

​संघीय पृष्ठभूमि और व्यापक संगठनात्मक अनुभव रखने वाले तीरथ सिंह रावत पहले भी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी के इस फैसले से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों में उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड