दिवंगत कार्यकर्ता के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भट्ट

दिवंगत कार्यकर्ता के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भट्ट

* शोक संतप्त परिजनों से मिलकर भाजपा नेतृत्व ने बंधाया ढांढस, न्याय का दिया पूरा भरोसा

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने विकासनगर के समर्पित भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय विनोद कश्यप के घर पहुंचकर परिजनों से भेंट की। उन्होंने इस दौरान इस निर्मम हत्या पर भाजपा परिवार की तरफ से गहरा शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया।

वे आज भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ स्वर्गीय कश्यप के बैरागीवाला स्थित निवास स्थान पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से भेंट की। इस असहनीय दुःख की घड़ी में सांत्वना देते हुए पार्टी की तरफ से आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस कठिन समय में पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। वहीं जोर देते हुए परिवार को न्याय दिलाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड