दुखद खबर: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

दुखद खबर: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी का आज निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके आवास पर लगातार पिछले कई दिनों राजनेताओं और परिजनों के आने का सिलसिला जारी था। उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी को अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में लाए थे।

मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल

उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका पहला कार्यकाल 2007 से 2009 तक और दूसरा कार्यकाल 2011 से 2012 तक रहा। वे भारतीय सेना में एक प्रतिष्ठित मेजर जनरल थे। राजनीति में आने के बाद उन्हें उनकी ईमानदारी, अनुशासन और भ्रष्टाचार विरोधी सख्त प्रशासक के रूप में जाना जाता था

Latest News