ब्रेकिंग: रिश्वत लेते हुए पकड़ा राजस्व उप निरीक्षक और उसका सहयोगी

ब्रेकिंग: रिश्वत लेते हुए पकड़ा राजस्व उप निरीक्षक और उसका सहयोगी

देहरादून। भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत है कि प्रदेश में घूसखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई ना कोई घूसखोरी की खबर आपको पढ़ने को मिलती रहती है। आज कार्यालय निदेशालय सतर्कता अधिष्ठान, उत्तराखण्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जनपद उधमसिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी के 7,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-02-2024 को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

निदेशक सतर्कता डॉ0वी0 मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

उन्होंने अपील की सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड