देहरादून। राज्यसभा सांसद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। महेन्द्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के लिए 15 फरवरी को नामांकन दाखिल किया था। विपक्ष का उम्मीदवार न होने के कारण महेन्द्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी ने महेन्द्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है।

