भाजपा ने मनोनीत पार्षदों को दी बधाई, मुख्यमंत्री का किया आभार 

भाजपा ने मनोनीत पार्षदों को दी बधाई, मुख्यमंत्री का किया आभार 

* मनोनीत पार्षद, शहरों कस्बों में बढ़ाये विकास की रफ्तार, बनाएं विकसित उत्तराखंड के सहभागी: भट्ट

देहरादून। भाजपा ने 1 नगर निगम, 12 नगरपालिका एवं 10 नगर पंचायतों में पार्षदों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को नीचे तक पहुंचाने में जुटने का आह्वाहन किया। ताकि शहरों कस्बों में। विकास की रफ्तार बढ़े और विकसित उत्तराखंड में सभी अपना योगदान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा, सरकार द्वारा नगर निगम हल्द्वानी में 8 और नगर पालिका परिषद सितारगंज में 5, रामनगर में 5, पुरोला में 3, नैनीताल में 6, मंगलोर में 5, कालाढूंगी में 3, चिन्यौलीसैंण में 3, भवाली में 2, विकास नगर में 4, हरबर्टपुर में 3, गंगोलीहाट में 3, बेरीनाग में 3 कर्मठ कार्यकर्ताओं को मनोनीत सदस्य के रूप में जनसेवा करने का अवसर दिया है। इसी तरह नगर पंचायत शक्तिगढ़ में तीन, सेलाकुई में तीन, नौगांव में तीन, नगला में तीन, मुनस्यारी में तीन, लण्डौर में चार, लालपुर में तीन, लाल कुआं में तीन, झबरेड़ा में 4, भगवानपुर में 3 कार्यकर्ताओं को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने इन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी नई भूमिका के हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी हैं। साथ ही सरकार द्वारा सभी की योग्यता पर भरोसा जताते हुए अहम दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवमनोनीत सदस्यों से सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी क्षमता एवं समर्पण से निर्वहन की उम्मीद जताई है। कहा, आप सबका अपनी अपनी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में सरकार के विकास कार्याें को सामान्य जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है।

विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर आप शहरों एवं कस्बे के एक बड़े तबक में बदलाव का बड़ा माध्यम बनने वाले हैं। इसलिए पार्टी को विश्वास है कि सभी मनोनीत सदस्य संबंधित क्षेत्रों में विकास की गति को रफ्तार देते हुए, विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत निर्माण में सहयोगी बनाएंगे।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड