भाजपा की माइक्रो रणनीति: ‘शक्ति केंद्र’ बनेगा चुनाव प्रबंधन का मुख्य आधार

भाजपा की माइक्रो रणनीति: ‘शक्ति केंद्र’ बनेगा चुनाव प्रबंधन का मुख्य आधार

* भाजपा तीन तिहाई बहुमत के लिए शक्ति केंद्र से लगाएगी हैट्रिक : भट्ट

* शक्ति केंद्रों से होगा, स्थानीय मुद्दों, जमीनी हकीकत और सटीक प्रबंधन आधारित चुनाव: भाजपा

देहरादून। भाजपा आगामी चुनावों में माइक्रो मैनेजमेंट की नई और मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है। इस बार पार्टी चुनावी रणनीति को पूर्व की भांति मंडल केन्द्रित करने के बजाय शक्ति केंद्र केंद्रित होगी। ताकि स्थानीय मुद्दों, जमीनी हकीकत और सटीक प्रबंधन से हासिल जनता के विश्वास को तीन चौथाई बहुमत के हैट्रिक में तब्दील किया जाए।

मीडिया से हुई बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि पूर्व में पार्टी चुनावों में राज्य केंद्रित रणनीति के साथ मैदान में उतरती आई है। जिसे बढ़ते और लगातार प्रभावी होते संगठन विस्तार के क्रम में इस बार शक्ति केंद्र केंद्रित किया गया है। एक तरह से पार्टी का इस बार का पूरा चुनाव प्रबंधन ‘शक्ति केंद्र’ पर केंद्रित होगा। बताया कि इससे पहले चुनावी रणनीति, जमीनी परिस्थितियां, क्षेत्रीय मुद्दे और बूथ प्रबंधन मुख्य रूप से मंडल स्तर पर केंद्रित होते थे। मंडल से ही कार्यकर्ता बूथों तक जाते थे, लेकिन मंडल में बूथों की संख्या अधिक होने के कारण हर एक बूथ तक मंडल के कार्यकर्ताओं का पहुंच पाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं हो पाता था।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस बार व्यवस्था में बदलाव करते हुए शक्ति केंद्र को मुख्य इकाई बनाया गया है। एक शक्ति केंद्र के अंतर्गत केवल 5 से 6 बूथ ही आते हैं, जिससे शक्ति केंद्र का कार्यकर्ता सीधे और आसानी से हर बूथ तक पहुंच सकता है। पार्टी द्वारा 2027 के चुनावों हैट्रिक और वो भी तीन चौथाई बहुमत से लगाने के निर्धारित लक्ष्य पूर्ति के क्रम में रणनीति को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाने की दृष्टि से यह प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने अवे विस्तार देते हुए बताया कि भाजपा कैडर आधारित संगठन है, जिसके अनेकों कार्यक्रम शक्ति केंद्र आधारित प्रबंधन पर होते हैं। यहां चुनाव की दृष्टि से किए बदलाव से शक्ति केंद्र का कार्यकर्ता सीधे बूथों पर जाकर बूथ कमेटियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुविधा से कर सकेगा।

वहीं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और उनकी सक्रियता की जमीनी निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से होगी। सटीक माइक्रो-मैनेजमेंट के इस तरीके में कम बूथ होने के कारण प्रत्येक बूथ के स्तर पर योजना बनाना बहुत आसान और सटीक हो जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र केंद्रित योजना पर पार्टी आगे बढ़ने जा रही है। कहा, माइक्रो-मैनेजमेंट और संगठनात्मक मजबूती का ये स्तर सिर्फ भाजपा में ही संभव है। वहीं विश्वास जताया कि पार्टी प्रत्येक बूथ को मजबूत करते हुए चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड