देहरादून: 11 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन, 7132 लाभार्थियों ने लिया स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ

देहरादून: 11 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन, 7132 लाभार्थियों ने लिया स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ

देहरादून। शुक्रवार को जनपद देहरादून में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल 11 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 7132 लाभार्थियों द्वारा स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ लिया गया। जिसका विवरण निम्नवत है..

उच्च रक्तचाप जांच- 5370
मधुमेह – 3033
सर्वाईकल कैंसर- 940
स्तन कैंसर जांच- 1402
मुख कैंसर- 2487
ए.एन.सी जांच- 1033
किशोरी स्वास्थ्य परामर्श- 335
पोषण परामर्श – 3028
अनीमिया जांच- 1410
टीकाकरण- 785
टीबी जांच- 2469
टीबी निःक्षय मित्र- 147
सिकल सेल जांच- 150
स्वास्थ्य परामर्श- 2183
आयुष्मान कार्ड- 77
ई रक्तकोष पंजीकरण- 36

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जनपद के आम जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में नज़दीकी स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठायें।

ज्ञात हो कि जनपद देहरादून में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सामुदायिक एवं ग्राम/वार्ड स्तर पर 425 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें से 12 वृहद विशेषज्ञ शिविर, उप जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड