दुःखद खबर: लंबे समय से बीमार चल रहे अपर सचिव हरक सिंह का निधन

दुःखद खबर: लंबे समय से बीमार चल रहे अपर सचिव हरक सिंह का निधन

देहरादून। उत्तराखंड से एक दुखद खबर है शासन में अपर सचिव हरक सिंह (52 वर्ष) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। आज सुबह निरंजपुर, देहरादून में अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मूलरुप से चमोली के रहने वाले हरक सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री को छोड़ गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव हरक सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हंसमुख और मिलनसार हरक सिंह की गिनती ईमानदार अधिकारियों में की जाती थी। उन्होंने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई।

All Recent Posts Latest News उत्तराखण्ड