नई दिल्ली/देहरादून। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन के समाचार से फिल्म जगत में सन्नाटा छा गया है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार को सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके अभिनय की गहराई, विविधता और हिंदी व मराठी सिनेमा में उनके योगदान की सराहना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया
नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। राष्ट्रपति ने एक्स हैंडल पर कहा, ‘दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपनी दमदार और दिल को छू लेने वाली अदाकारी से उन्होंने इंसानी अनुभवों की एक विस्तृत श्रृंखला को जीवंत किया। उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जिन्होंने लोगों के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण वंचितों के प्रति उनकी चिंता को दर्शाता था। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं”।



